Sunday, 25 July 2021

Personal development

 


Personal development concerns the acquisition of knowledge, skills, and experience, for the purpose of enhancing individual performance, and self-perception. It is also  known as self-development. The personal development process is usually led by the individual, in contrast to employee development, which is initiated by an employing organisation. Personal development is an important aspect of continuing professional development. It should be a continuous lifelong process of nurturing, shaping and improving skills and knowledge to ensure maximum effectiveness and ongoing employability

To be effective, personal development should follow a clear cycle:

  1. Establish the purpose, or the reason for development.
  2. Identify the skills, or knowledge area, that need developing.
  3. Look at development opportunities.
  4. Formulate an action plan.
  5. Undertake the development.
  6. Record the outcomes of the development activity.
  7. Review and evaluate the outputs and benefits.

.Personal development does not necessarily imply upward movement; rather, it is about enabling individuals to improve their performance and reach their full potential at each stage of their career. Adopting a constructive approach to personal development planning will help to:

  • Consider where you are now, where you want to go and how you might get there
  • Revitalize technical skills that date very quickly
  • Build up transferable skills (such as self-awareness, ability to learn, adaptability to change, empathy and good time management)
  • Develop the positive attitudes and approaches associated with successful professional life
  • Monitor and evaluate achievements.

If you have a personal development plan, it’s much more likely that you’ll be able to achieve your goals The process of personal development planning also provides a schedule to work to and can lay the basis for:

  • Continuous learning
  • A sense of achievement
  • Helping to keep yourself motivated.
  • Ensuring employability and survival in an age where very few jobs can be guaranteed to stay the same
  • Making the most of opportunities which may arise.

.

Saturday, 17 July 2021

COMMUNICATION SKILLS AND PERSONALITY DEVELOPMENT

 


Personality refers to an individual’s characteristics, style, behavior, mindset, attitude, his own unique way of perceiving things and seeing the world. Genetic factors, family backgrounds varied cultures, environment, current situations play an imperative role in shaping one’s personality. The way you behave with others reflects your personality. An individual with a pleasing personality is appreciated and respected by all.

            Effective communication skills are fundamental to success in many aspects of life. Effective communication skills play a crucial role in honing one’s personality. Communication helps individuals to express themselves in the most convincing way. Your thoughts, feelings and knowledge should be passed on in the most desirable manner and effective communication skills help you in the same.

Remember, no one would take you seriously if you do not master the art of expressing yourself clearly and in the most convincing manner. Individuals with effective communication skills can easily converse with other people around be it their fellow workers, peers, family and so on. Effective Communication is a key interpersonal skill and learning how we can improve our communication has many benefits. Employers look for employees who are effective communicators, and most successful people in our society have strong communication skills.

Communication is a two way process, so improving communication involves both how we send and receive messages. Careful selection of words is essential for effective communication skills. You really need to know what you are speaking. You never know what might hurt the other person. Be very particular about the pronunciation of words. If you are not very sure how to pronounce a particular word, avoid the same in your speech.  Pronouncing words wrongly creates a bad impression on others.

रामचरित मानस

 


गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस हिंदी साहित्य में ही नहीं, विश्व साहित्य में निराला है। यह कृति मूलतः आदिकवि वात्मीकी की रामायण पर आधारित है। रामचरित मानस लगभग दो वर्ष सात महीने में लिखा गया। यह ग्रंथ नाना पुराण निगमागम का समन्वय है। तुलसीदास को वेद-वेदांत, उपनिषद्, पुराण आदि विषयों का गहन ज्ञान था। अपने युग की सब प्रकार की परिस्थितियों एवं समस्याओं से वह सुपरिचित थे। उन्होंने सामाजिक जीवन को सुख-शांतिपूर्ण बनाने के लिए लोकमर्यादा की आवश्यकताका अनुभव किया। इस महाकाव्य में साहित्य के सभी रसों का आस्वादन मिलता है। यह ग्रंथ काव्य कला की दृष्टि से सर्वोच्च कोटि का साहित्य है। आदर्श गार्हस्थ्य जीवन, आदर्श राजधर्म, आदर्श पारिवारिक जीवन, आदर्श पातिव्रत धर्म, आदर्श भ्रातु धर्म के साथ –साथ सर्वोच्च भक्ति, ज्ञान, त्याग, वैराग्य तथा सादाचार की शिक्षा देने वाला, स्त्री पुरुष, बालक-वृद्ध और युवा- सब के लिए समान उपयोगी एवं सर्वोपरि सगुण- साकार भगवान की आदर्श मानव-लीला तथा उनके गुण, प्रभाव, रहस्य तथा प्रेम के गहन तत्व को अत्यंत सरल, रोचक एवं ओजस्वी शब्दों में व्यक्त करने वाला कोई दूसरा ग्रंथ हिंदी भाषा में ही नहीं, कदाचित् संसार की किसी भाषा में आज तक नहीं लिखा गया। भक्ति, ज्ञान, नीति, सादाचार का जितना प्रचार जनता में इस ग्रंथ से हुआ है, उतना कदाचित् और किसी ग्रथ से नहीं हुआ।

रामचरित मानस एक आशीर्वादात्मक ग्रंथ है। इसके प्रत्येक पद्य को श्रद्धालु लोग मंत्रवत् आदर देते हैं और पाठ से लौकिक एवं पारमार्थिक अनेक कार्य सिद्ध करते हैं। संसार में सुख-शांति एवं प्रेम का प्रसार करने तथा भगवत कृपा का जीवन में अनुभव करने के लिए रामचरित मानस का पाठ एवं अनुशीलन परम आवश्यक है।



Wednesday, 14 July 2021

Language

 

 The term language is derived from the Latin word language which means tongue. Though there is no one accepted theory of the origins of human language, most theories generally agree that people first relied on gestures to communicate and then developed a code by which to communicate orally. While the need to express one’s desires, interests, feelings and emotions is inborn, the ability to communicate with others through language is learned or acquired. Acquisition of language begins with the initial cries, grunts, groans, and gasps of the neonate. With growth of age babbling starts. All these are transformed in to the use of single words, two words and then to three words sentences and finally into well-formed sentences. Words are symbols of reality and they are used to symbolize concepts and manipulate knowledge concerning reality.

A language ordinarily is an elaborate system of specialized verbal symbol generally accepted and used in the transmission of meaning. The human child acquires a great amount of reception learning through language itself. The study of the structure of human language is called linguistics. It tells us that there are certain features common to all languages.\

It is through language that cultures and traditions are passed on to the next generation, to the children and to students. The never ending transmission of culture and heritage from generation to generation is done basically through language and without language, the cultural stream cannot flow properly.Language makes a man polished and by and large, language helps in the healthy development of personality.Besides Communicating one’s own feeling and experience with another person other aims of language are to learn to gain knowledge, to fulfill various needs and above all to relationship with others.



Monday, 12 July 2021

सूचना प्रौद्योगिकी एवं हिंदी भाषा

 

आज का युग सूचना, संचार तथा विचार का युग है। कल का औद्योगिक समाज आज सूचना समाज में तब्दील हो गया है। सूचनाओं के एकत्रकरण,संग्रहण और संप्रेषण की प्रविधि एक नई प्रौद्योगिकी के रूप में विश्व के सामने आई जो सूचना प्रौद्योगिकी के रूप में विकसित हुई।सूचना प्रौद्योगिकी वास्तव में कंप्यूटर, संचार और इलेक्ट्रोनिकी का समन्वित रूप है। सूचना प्रौद्योगिकी मूलतः भाषा आधारित होती है। भाषा के बिना वह आगे नहीं बढ़ सकती है। किसी ज्ञान या जानकारी को एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंचाने का कार्य भाषा के माध्यम से ही संभव है। किसी भी देश का सर्वांगीन विकास उस देश की भाषा एवं प्रौद्योगिकी पर निर्भर करता है।  सूचना प्रौद्योगिकी, आज शक्ति और विकास का प्रतीक बन चुकी है।

   भाषा सूचना प्रौद्योगिकी का मुखपृष्ठ है जिसकी सहायता से प्रयोक्ता पर्दे पर अंकित सूचना को ग्रहण करता है। यदि इस सूचना की भाषा को ही प्रयोक्ता न समझ सके, तो इस प्रौद्योगिकी का उसे कोई फायदा नहीं। आज इंटरनेट की लगभग 75 प्रतिशत सामग्री अंग्रेजी में उपलब्ध है, इसलिए अंग्रेजी भाषा-भाषी देशों में कोई समस्या नहीं है। यह समस्य उन देशों की है, जहाँ भाषा-समाज अंग्रेजी नहीं जानता और अपनी-अपनी स्थानीय भाषाओं का ही इस्तेमाल करता है।

हमारे,व्यवसायी,वित्तीय,वाणिज्यिक,सौदर्यशास्त्री,साज-सज्जापरक,गणितीय,सांख्यिकीय, प्रकाशकीय तथा इसी प्रकार के अन्य अनेक क्षेत्रों में कंप्यूटर का सफलतम प्रवेश हो चुका है। वर्तमान व्यस्त दिनचर्या के समय में जीवन के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटरों का प्रयोग अनिवार्य हो गया है, क्योंकि कंप्यूटर से हमारे अमूल्य समय की बचत होती है। अब ई-मेल,ई-कॉमर्स,ई-गवर्नन्स,ई-शिक्षा,टेली मेडिसिन,साइबर कैफे तथा ई-कंटेंट का युग है। 

      जब हम भाषा पर विचार करते हैं तो देखते हैं भाषा का आधार उसकी लिपि होती है, क्योंकि भाषा का अंकित रूप ही लिपि है। कंप्यूटर और इंटरनेट भी इसी का सहारा लेते हैं। लिपि जितनी सरल, व्यवस्थित और विज्ञान-सम्मत होगी, भाषा भी उतनी ही सक्षम और प्रभावपूर्ण होगी। इस दृष्टि से देवनागरी लिपि विश्व की सर्वश्रेष्ठ और सर्वोपयुक्त लिपि है। हमें गर्व होना चाहिए कि यही देवनागरी लिपि हिंदी भाषा की लिपि है। आज सूचना और प्रौद्योगिकी  के युग में तो नागरी लिपि ने अपनी श्रेष्ठता और वैज्ञानिकता विश्व के सामने  सिद्ध कर दी है तथा इस लिपि को कंप्यूटर के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी होने से जो लिखा जाता है वही पढ़ा जाता है और जो बोला जाता है वही लिखा जाता है। सभी भाषाओं को नागरी लिपि में सरलता से लिखा और पढ़ा जा सकता है। देवनागरी लिपि का मानकीकरण भी हो गया है।  वैज्ञानिक लिपि की  सभी विशेषताएं नागरी लिपि में मौजूद है।नागरी लिपि में एक ध्वनि के लिए एक ही लिपि चिह्न है। यह विशेषता विश्व की अन्य लिपियों, जैसे रोमन तथा फारसी आदि में नहीं है। अतः भारत के पास नागरी लिपि के रूप में एक अमूल्य धरोहर है जिसका प्रयोग सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में भी सफलता के साथ किया जा सकता है। 

यूनिकोड का आगमन
कम्प्यूटर, मूल रूप से, नंबरों से संबंध रखते हैं। ये प्रत्येक अक्षर और वर्ण के लिए एक नंबर निर्धारित करके अक्षर और वर्ण संग्रहित करते हैं। यूनिकोड का आविष्कार होने से पहले, ऐसे नंबर देने के लिए सैंकडों विभिन्न संकेत लिपि प्रणालियां थीं। यूनिकोड एक संघ है जिसकी स्थापना 1998 में की गई थी।यूनिकोड एनकोडिंग एक ऐसा उपाय है, जिसे कंप्यूटर पर एक्टिवेट कर हिंदी में कामयोग्य बनाया जाता है। इसमें अंग्रेजी की सारी खूबियों को हिंदी में भी उसी तरह उपयोग में लाया जा सकता है। यह सुविधा मुफ्त में प्राप्त होती है।विश्व के अनेक देश इसके सदस्य हैं। आज भूमण्‍डलीकरण के दौर में हिंदी फोंट्स के मानकीकरण का सबसे बड़ा विशेष काम किया है यूनिकोड ने, जो कि 16 बिट की एक एनकोडिंग व्‍यवस्‍था है।यूनिकोड 10.0 वर्जन में 136690 वर्णों को जोड़ा गया है। यूनिकोड से कुल 139 लिपि में कार्य कर सकते हैं। एक ही दस्तावेज में अनेक भाषाओं के टेस्ट लिखे जा सकते हैं। स्क्रीन पर तारीख और महीने का नाम हिंदी या अन्यभारतीय भाषाओं में डालने की सुविधा उपलब्ध है। हिंदी की अधिकांश पोर्टल अब केवल यूनिकोड फोंट पर उपलब्ध है। यूनिकोड में Google, Yahooया किसी अन्य सर्च इंजन में सीधे देवनागरी में टाइप कर वेब को सर्च कर सकने, ईमेल और चैट हिंदी में कर सकने की सुविधा है।


वैज्ञानिक व तकनीकी आयोग द्वारा शब्दों की निर्माण प्रक्रिया

 

 

1)  आयोग प्रारंभ में उन क्षेत्रों/विषयों का पता लगाता है जिनमें प्राथमिकता के आधार पर हिंदी पर्यायों की आवश्यकता है।

2)  इसके बाद, एक तकनीकी शब्द चयन समिति का गठन किया जाता है जिसमें शामिल विषय-विशेषज्ञ उन शब्दों/शब्दावली की पहचान कर सूची बनाते हैं जिनके लिए हिंदी में तकनीकी पर्याय निर्मित किए जाने हैं।

3)  निर्धारित विषय के लिए एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति गठित की जाती है जिसमें कुछ विषय-विशेषज्ञ, भाषाविद्/भाषा-विशेषज्ञ शामिल होते हैं जो शब्दावली-निर्माण कार्य से परिचित होते हैं। यह समिति तकनीकी शब्द चयन समिति द्वारा सूचीबद्ध शब्दों का अवलोकन करती है ताकि उन शब्दों की अंतिम सूची तैयार की जा सके जिनके लिए हिंदी पर्याय अपेक्षित हैं।

4)  उसके बाद, विशेषज्ञ सलाहकार समिति आयोग द्वारा शब्दावली निर्माण के लिए निर्धारित सिद्धांतों के आधार पर चुने गए शब्दों के लिए हिंदी पर्यायों का निर्माण करती है।

5)  जब चुने गए शब्दों के हिंदी पर्यायों का निर्माण/ परिभाषित करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तब देश के विभिन्न भागों में 2 से 5 शब्दावली फीडबैक बैठकों का आयोजन किया जाता है जिनमें निर्मित/ परिभाषित तकनीकी शब्दों को अंशतः या समग्रतः शब्दावली फीडबैक बैठकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।

6)  तकनीकी फीडबैक बैठकों में जिनमें संबंधित क्षेत्र के विषय-विशेषज्ञ, प्रयोक्ता-समूह, लक्ष्य-समूह, भाषा विशेषज्ञ तथा भाषाविद्, शामिल होते हैं, प्रस्तुत शब्दावली पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाता है। शब्दावली फीडबैक बैठकों के सदस्य निर्मित/ परिभाषित शब्दों की स्वीकार्यता एवं प्रयोग के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त करते हैं। ऐसे प्रत्येक सत्र से पारस्परिक फीडबैक प्राप्त किया जाता है।

7)  चर्चा में भाग लेने के लिए शब्दावली फीडबैक बैठकों में विशेषज्ञ सलाहकार समिति के कुछ सदस्य सामान्यतः उपस्थित रहते हैं।

8)  फीडबैक प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद, प्राप्त फीडबैक पर विचार करने के लिए पांडुलिपि को एक बार पुनः विशेषज्ञ सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है ताकि प्रस्तुत फीडबैक पर विचार किया जा सके और शब्दावली फीडबैक बैठकों के माध्यम से उसकी विवेचनात्मक समीक्षा कराई जा सके। इस पर विचार करने के बाद, विशेषज्ञ सलाहकार समिति पांडुलिपि को अंतिम रूप प्रदान करती है।

9)  अंतिम रूप दी गई पांडुलिपि की कैमरा रेडी प्रतियां तैयार की जाती हैं और उन्हें मुद्रण के लिए भेज दिया जाता है।

10) हिंदी में निर्मित शब्दों के प्रकाशित हो जाने के बाद, एक बार फिर उन्हें विभिन्न कार्यशालाओं/ संगोष्ठियों/ अभिविन्यास कार्यक्रमों आदि में विचार-विमर्श के लिए प्रस्तुत किया जाता है जिनका आयोजन प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों के अधीन आयोग या कुछ आयोजक संस्थाओं द्वारा आयोग के अनुरोध पर या उसके सहयोग से किया जाता है। इससे शब्दावली का उचित प्रयोग सुनिश्चित होता है और यदि आवश्यक हुआ तो उससे संशोधन तथा सुधार के लिए नियमित फीडबैक तैयार होता है। इससे उपर्युक्त शब्दावली के संशोधन और अद्यतनीकरण प्रक्रिया में सहायता मिलती है।  

Sunday, 11 July 2021

वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग के कार्य

 

वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग की स्थापना की स्थापना 01 अक्तूबर, 1961 को प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ.डी.एस. कोठारी की अध्यक्षता में की गई। आयोग के कर्तव्य एवं कार्य इस प्रकार हैः-

1)  हिंदी तथा भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दों का निर्माण करना और उनकी परिभाषा देना तथा तकनीकी कोशों/ शब्दावलियों, परिभाषा कोशों और विश्व-कोशों का प्रकाशन करना।

2)  यह सुनिश्चित करना कि निर्मित शब्दों और उनकी परिभाषाओं का ज्ञान लक्ष्य-समूह तथा प्रयोक्ता-समूह यथा छात्रों,विद्वानों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों आदि को उपलब्ध कराया जाता है।

3)  प्रचार-प्रसार के विभिन्न साधनों यथा कार्यशालाओं/ प्रशिक्षण कार्यक्रमों/ अभिविन्यास कार्यक्रमों/ संगोष्ठियों/ सम्मेलनों आदि के माध्यम से शब्दावली के उचित प्रयोग का प्रसार करना तथा आलोचनात्मक फीडबैक प्राप्त कर आवश्यक अद्यतनीकरण/वांछनीय संशोधन/ उपयोगी सुधार सुनिश्चित करना।

4)  पत्रिकाएं प्रकाशित करने के अतिरिक्त वैज्ञानिक तथा तकनीकी विषयों में संगोष्ठियां/ सम्मेलन/ परिसंवाद प्रायोजित कर हिंदी तथा अन्य भाषाओं में तकनीकी लेखन को प्रोत्साहित करना।

5)  सभी राज्य सरकारों/ग्रंथ अकादमियों/ विश्वविद्यालय सेलों/शब्दावली क्लबों या अन्य अभिकरणों के साथ मिलकर हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में शब्दावली में एकरूपता प्राप्त करने का प्रयास करना।

6)  आयोग द्वारा निर्मित मानक शब्दावली को लोकप्रिय बनाने और उसके उचित प्रयोग के लिए हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकें प्रकाशित करना/उनके प्रकाशन को प्रोत्साहित करना।

संप्रेषण कौशल

     वाणी ब्रह्मास्त्र के समान होती है। वाणी द्वारा ही व्यवहार बनता- बिगड़ता है और वाणी द्वारा ही व्यक्तित्व निखरता है। संप्रेषण जीवन की सबस...